spot_img

ग्राम पंचायत सरोरा को मिला राष्ट्रीय पुरष्कार , गांव को मिली राष्ट्रीय स्पर पर पहचान , प्रदेश सरकार ने दी बधाई

Must Read

ACN18.COM रायपुर/पंचायती राज मंत्रालय ने देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों में रायपुर जिले के तिल्दा ब्लाक के ग्राम पंचायत सरोरा को नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरुस्कार दिया गया है।तिल्दा ब्लाक के ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंच बिहारी राम र्मा और पंचो के मेहनत का फल है जो सरोरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है जिससे ग्राम वासियो में खुशी की लहर है।

- Advertisement -

नाना जी देश्मुख राष्ट्रीय ग्रामसभा पुरष्कार ग्राम सभाओं के माध्यम से गाँवों की सामाजिक और आर्थिक संरचना में सुधार से संबंधी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों परिषदों को दिया जाता है ।यह पुरुस्कार प्रति राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों में एक को दिया जाता है ’’मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने ग्राम पंचायत सरोरा के सरपंचों एवं पंचों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि पंचायतीराज संस्थाएं गांवों के सशक्तिकरण और ग्रामीणों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।

प्रदेश की पंचायतें अपने उत्कृष्ट कार्यों से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। भारत सरकार के मानकों पर खरे उतरकर छत्तीसगढ के पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना इन गांवों के साथ ही प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है।

सीएम के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन , पुतला जलाने का किया प्रयास , सीएम पर लगाया महिला से दुर्व्यवहार करने का आरोप

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -