Home Uncategorized राज्‍यपाल ने पूर्व सीएम भूपेश और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा किया मंजूर,...

राज्‍यपाल ने पूर्व सीएम भूपेश और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा किया मंजूर, नई सरकार के गठन तक बघेल को कार्यभार संभालने कहा, अधिसूचना जारी

0
37

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। 3 दिसंबर को मतगणना के परिणाम जारी होने के बाद ही बघेल ने राजभवन जाकर राज्‍यपाल को अपना और अपनी कैबिनेट के सभी सदस्‍यों का त्‍यागपत्र सौंप दिया था। राज्‍यपाल ने इस्‍तीफा मंजूर करते हुए बघेल को नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।

WhatsApp Image 2023 12 05 at 2.10.59 PM

भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के त्‍याग पत्र के संबंध में दो अधिसूचना जारी की गई है। पहली अधिसूचना राजभवन की तरफ से राजभवन के सचिव के हस्‍ताक्षर से जारी किया गया है। दूसरी अधिसूचना सामान्‍य प्रशासन विभाग (जीएडी) की तरफ से मुख्‍य सचिव के हस्‍ताक्षर से जारी किया गया है।

रायपुर महापौर एजाज ढेबर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी ,भाजपा पार्षदों की बैठक शुरू,70 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी से पिछड़े….