spot_img

दो सूत्रीय मांगो को लेकर सरकारी कर्मी गए हड़ताल पर ,प्रशासन का काम हुआ ठप्प ,जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों में भी चल रहा प्रदर्शन

Must Read

acn18.com कोरबा/ दो सुत्रीय मांगो को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी पांच दिनों के हड़ताल पर चले गए है। केंद्रीय कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता और सातवे वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर कोरबा के करीब 30 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। उनके इस प्रदर्शन से प्रशासन का पूरा काम ठप्प हो गया है।

- Advertisement -

अपनी दो सुत्रीय मांगो को लेकर सरकारी कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर चले गए है। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उनके हड़ताल पर चले जाने से प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है और सारे काम ठप्प पड़ गए है। सरकारी कर्मचारी चाहते हैं,कि सरकार उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे। इतना ही नहीं सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भड़ाा भत्ता का भुगतान किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के इस आंदोलन में कोरबा करीब 30 हजार कर्मचारी शामिल है। जबकि पूरे प्रदेश में इनकी संख्या लाखों में है।

प्रांतीय संगठन के आह्वान पर कर्मचारियों ने केवल पांच दिन तक हड़ताल करने की बात कही है। इसके बाद भी सरकार मांगो को लेकर जरुरी कदम नहीं उठाती तो उन्होंने आगे चलकर उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है।
विक्की-कटरीना को मिली जान से मारने की धमकी:एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, कहा- कई दिनों से परेशान किया जा रहा था

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कवर्धा कांड को लेकर युवक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन,गृहमंत्री को सदबुद्धी देने किया गया यज्ञ हवन। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर इन दिनों कांग्रेस सत्तासीन सरकार पर काफी आक्रामक है। लगातार प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव...

More Articles Like This

- Advertisement -