spot_img

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले-गोड़से भारत के सपूत:उनका जन्म भारत में हुआ, औरंगजेब और बाबर की तरह नहीं थे

Must Read

छत्तीसगढ़ पहुंचे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा है कि नाथुराम गोड़से भारत के सपूत थे। सिंह ने कहा-गोड़से गांधी जी के हत्यारे हैं तो वे भारत के सपूत भी हैं। उनका जन्म भारत में ही हुआ था। औरंगजेब और बाबर की तरह नहीं थे। जिसको बाबर के बच्चे कहलाने में खुशी महसूस होती है, वे भारत माता के सही सपूत नहीं हो सकते।

- Advertisement -

असल में गिरिराज सिंह इन दिनों बस्तर प्रवास पर हैं। वो अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अधिकारियों के साथ भी केंद्र की योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में गिरिराज शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। यहीं वो पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

गिरिराज सिंह ने एक दिन पहले जगदलपुर में सभा को संबोधित किया था।
गिरिराज सिंह ने एक दिन पहले जगदलपुर में सभा को संबोधित किया था।

लखमा के बयान पर कहा-ये उनके चरित्र को दर्शाता है

गिरिराज सिंह ने लखमा के भाजपा नेताओं को अपशब्द कहने पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से गालियां देना, उनके चरित्र को दर्शाता है। यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए। उधर, जगदलपुर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला फूंका है।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को बढ़ावा मिला

गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में कहीं ऐसा नहीं लिखा है कि कोई एक मंत्री इस तरह से अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, नेताओं और मंत्रियों को गालियां दें। उन्हें अपने शब्दों पर मर्यादा बनाए रखने की जरूरत है। गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भी कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, यहां पर धर्मांतरण को बढ़ावा मिला है। बहुत से चर्च बने हैं। सनातन धर्म को पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है।

गुरुवार रात को सिंह एक सरपंच के घर दावत में भी गए थे। यहां उन्होंने चींटियों से बनी चटनी खाई।
गुरुवार रात को सिंह एक सरपंच के घर दावत में भी गए थे। यहां उन्होंने चींटियों से बनी चटनी खाई।

मनरेगा के पैसों को लूट रहे

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार केंद्र की योजनाओं को अपना बताती है। प्रधानमंत्री आवास में केंद्र का लोगो नहीं लगाया जाता, बल्कि अपना लगाते हैं। मनरेगा के पैसों में लूट मचा रहे हैं। सरपंच और प्रशासन के अधिकारी रो रहे हैं। क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से जो पैसे इन्हें विकास कार्यों की मिलते हैं, उन्हें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसी न किसी कारण से अपने तरीके से खर्च करवाती है।

भाजपा की सरकार आई तो बनाएंगे धर्मांतरण के लिए कानून

गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि यदि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आती है तो धर्मांतरण के लिए कड़े कानून बनाए जाएंगे, यदि कानून के दायरे में रहकर कोई धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो करे, लेकिन प्रलोभन देकर या जोर जबरदस्ती कर धर्मांतरण करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आतंक फैला रही है। साथ ही लोगों को धर्मांतरण के लिए मजबूर कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फांसी लगाकर व्यक्ति ने कर ली खुदकुशी,लंबी बीमारी से था परेशान

Acn18.com/लंबी बीमारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है...

More Articles Like This

- Advertisement -