spot_img

केदारनाथ के रास्ते में ग्लेशियर टूटा, यात्रा रोकी गई:उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी; बंगाल की खाड़ी में 6 मई से चक्रवात का अलर्ट

Must Read

Acn18.com/केदारनाथ के रास्ते में गुरुवार को ग्लेशियर टूट जाने की वजह से यात्रा को रोक देना पड़ा। यात्रा के पैदल मार्ग पर भैरव ग्लेशियर टूटा, इससे भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा के बीच रास्ता बंद हो गया। लिहाजा यात्रा पर रोक लगा दी गई। इधर, प्रशासन ने चार धाम के तीर्थ यात्रियों को रुकने के लिए कहा है।

- Advertisement -

केदारनाथ के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई है। माैसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 9 मई तक चक्रवात बनने की आशंका जताई है। केंद्रीय मौसम विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 6 मई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके बाद चक्रवात बनने के संकेत हैं।

बंगाल की खाड़ी से उठेगा मोचा चक्रवात
महापात्र ने बताया कि चक्रवात के बंगाल के मध्य खाड़ी की ओर बढ़ने का अनुमान है। इससे 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात का नाम मोचा हाेगा। यह नाम यमन ने लाल सागर की एक पोर्ट सिटी के नाम पर रखा है।

दिल्ली में सुबह घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में गुरुवार सुबह 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह चार दशक बाद दिल्ली में मई में सबसे कम तापमान है। इससे पहले 2 मई 1982 को इतना ही तापमान दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-NCR के लिए अगले पांच दिन बारिश होने और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया था।

मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मार्च से अब तक प्रदेश में 2.4 इंच (63 मिमी) बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश 11.3 मिमी से चार गुना से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो मार्च-अप्रैल में 14 बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हुए हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला एक तूफान है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -