Home छत्तीसगढ़ खेत जा रही युवती से दरिंदगी, आरोपी यूपी बॉर्डर से गिरफ्तार

खेत जा रही युवती से दरिंदगी, आरोपी यूपी बॉर्डर से गिरफ्तार

0
51

जशपुर. जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से कमजोर युवती को एक जादूगर ने डरा-धमकाकर उनकी इज्जत लूट ली. इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण कुनकुरी थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाकर ऑपरेशन शुरू किया और छत्तीसगढ़- उत्तरप्रदेश के बॉर्डर से आरोपी को पकड़ा.

कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की:कहा- जम्मू और कश्मीर में जाने से बचें, मणिपुर-असम भी न जाने की सलाह दी

आदर्श पुलिस थाने में प्रशिक्षु डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर ने घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर समेत उच्चाधिकारियों को दी. मामले की गम्भीरता को देखते हुए पीड़िता के बताए नाम और हुलिया के अनुसार थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बलात्कारी के बारे में जानकारी जुटाई. जैसे ही आरोपी का नाम, बाइक का नम्बर और मोबाइल नम्बर पता चला डीआईजी डी. रविशंकर ने एएसपी उमेश कश्यप को कुनकुरी में कैम्प करने के निर्देश देते हुए आरोपी को पकड़ने टीम बनाकर ऑपरेशन शुरू किया.