Home छत्तीसगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास गांजा तस्कर पकड़ाए, 2 लाख का माल जब्त

रेलवे क्रॉसिंग के पास गांजा तस्कर पकड़ाए, 2 लाख का माल जब्त

0
80

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना पुलिस ने स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है. बता दें, प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई और आरोपी के कब्जे से 20.915 किलो गांजा जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, नगरनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग की स्कूटी नंबर OD 10W 9835 में ओडिशा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी करने के लिए लेजाया जा रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने चोकावाड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी कर स्कूटी को रोककर की तलाशी ली जिसमें 20.915 किलो में गांजा बरामद हुआ. इसकी कीमत बाजार में लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने गांजा जब्त कर तस्कर कमलोचन को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!