
वैवाहिक संबंध स्थापित करने के नाम पर मेट्रोमोनियल गिरोह तैयार कर ठगी का कारोबार चलाया जा रहा था पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारकर ठग गिरोह का पर्दाफाश कर दिया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दरोगा पारा में मेट्रोमोनियल का कार्यालय खोला गया यहां कॉल सेंटर स्थापित कर अनेक यूवतियों को नौकरी दी गई और इन्हीं के जरिए लोगों से बात कर उन्हें अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में लगाकर ठगी का कारोबार किया जा रहा था. एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तो उसे समय भी लड़कियां कॉल सेंटर पर दिए गए निर्देश के अनुसार लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रही थी एक दर्जन से अधिक लड़कियों से पूछताछ जारी है मैट्रिमोनियल के ऑफिस से कई सरकारी विभागों की फर्जी सेल सहित अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जप्त कर लिए गए हैं





