Home KORBA वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बना है गणेश पंडाल,लुभा रहा...

वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बना है गणेश पंडाल,लुभा रहा है श्रद्धालुओं को,भगवान की प्रतिमा है काफी आकर्षक

0
115

Acn18.com/अगर आप भी वृंदावन में मौजूद प्रेम मंदिर के दर्शन करना चाहता है,तो आपको वृंदावन जने की जरुरत नहीं आप कटघोरा जाकर राधा-कृष्ण मंदिर के दर्शन कर सकते है। जय देवा गणेशोत्सव समिती की तरफ से इस बार कटघोरा में वृृंदावन का विख्यात प्रेम मंदिर का विशाल पंडाल यहां तैयार किया गया है। 160 फिट उंचे पंडाल में भगवान श्रीगणेश की 21 फिट उंची प्रतिमा अपने भक्तों को दर्शन दे रही है। प्रतिमा भी पुणे के प्रसिद्ध दगड़ु सेठ प्रतिमा की प्रतिमूर्ती है। गणेश चतुर्थी की शुरुआत होने के साथ ही रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवाल श्रीगणेश् का आर्शिवाद ले रहे है। पंडाल की आकर्षक लाईटिंग यहां चार चांद लगा रही है। पंडाल के भीतर आकर्षक लेजर लाईट शो श्रद्धालुओं को काफी लुभा रहे है। दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के भी विशेष व्यवस्था की गई है। देर रात तक यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की खास व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!