Home KORBA सीजीएम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ा,रोजगार के लिए कई दशक से...

सीजीएम कार्यालय के गेट पर ताला जड़ा,रोजगार के लिए कई दशक से लगा रहे चक्करविस्थापितों ने,

0
129

Acn18.com दीपका/ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपका क्षेत्र में कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे विस्थापितों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। 3 महीना पहले अल्टीमेटम देने पर भी जब कोई काम नहीं हुआ तो उन्होंने दीपिका में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी की। मामले को देखते हुए यहां पुलिस बल और विभागीय सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला।

दीपका क्षेत्र की कोयला खदान के लिए जमीन देने वाले आसपास के लोगों को कई प्रकार के मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। अपनी जमीन अर्जित होने के कई वर्ष बीतने के बाद भी इन लोगों को ना तो रोजगार मिल सका है और ना ही दूसरी सुविधाएं। विस्थापित समुदाय के द्वारा ऐसे मसले को लेकर प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया गया था और 3 महीने के बाद चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की गई थी। इसके अंतर्गत पहले चरण में सीजीएम कार्यालय दीपका के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला बंद कर दिया गया । इसके बाद प्रदर्शन कार्यो ने मौके पर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि तीन दशक से भी पहले उनकी जमीन ली गई थी लेकिन अब तक नौकरी का ता पता नहीं है।

प्रदर्शन को ध्यान में रखने के साथ यहां पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया । प्रदर्शन करने वाले लोगों ने ऐलान किया है कि तालाबंदी अभियान शुरुआती स्तर की योजना का हिस्सा है। इसके आगे अलग-अलग चरण में कई प्रकार से प्रदर्शन किए जाएंगे और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों को अपना उदासीन रवैया समाप्त करने के लिए मजबूर किया जाएगा।