फेसबुक से हुई दोस्ती: साथ जीने-मरने की खाई कसमें, झांसा देकर बनाए संबंध,अब शादी से मुकरा कांग्रेस नेता का बेटा

0
63

कोरबा . कोरबा में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने पुलिस से शिकायत की की उसके साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण की है पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि शक्ति जिले के जैजैपुर निवासी 25 वर्षीय हेमंत चन्द्रा नामक युवक का कोरबा कोतवाली क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती से 2019 में फेसबुक में दोस्ती हुई जहां दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदलने लगी और जहा युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।दोनो के बीच सात फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें खाने लगा जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तब युवक ने इंकार कर दिया। युवती ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की।

युवती की माने तो युवक कई साल तक ये कहता रहा की घर वालो को मनाने के बाद वो शादी करेगा लेकिन अब युवक मना कर रहा है। बताया जा रहा है कि युवक जैजैपुर के डी मार्ट के पास रहता है और पेट्रोल पंप का संचालन करता है। युवती की माने तो युवक कई बार कोरबा उसके घर आ चुका है हालही में वो कुछ माह पहले ही आया था इससे पहले बिलासपुर में एक होटल भी लेकर गया था। युवती की माने तो हेमंत चन्द्रा की माँ जैजैपुर में कांग्रेस की एक बड़ी नेत्री है।जिसका बड़ा प्रभाव है। बताया जा रहा है कि हेमंत चन्द्रा अब किसी दूसरे युवती से शादी करने की तैयारी में है अब वो न्याय चाहती है जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही।