Home Uncategorized हनुमान छाप सिक्का के नाम पर ठगी : 6 लाख ठगने वाला...

हनुमान छाप सिक्का के नाम पर ठगी : 6 लाख ठगने वाला फरार आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार

0
220

acn18.com जांजगीर /हनुमान छाप सिक्कों को चमत्कारी बताकर उसे दिलाने के नाम पर 6लाख ठग लिए गए. पैसा वापस न करने पर प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज कराया. फरार आरोपी को 3 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया

चांपा जांजगीर जिले के थाना बलौदा के खिशोरा पहरी पारा निवासी चतुर सिंह सूर्यवंशी को 3 वर्ष पूर्व हरिराम उर्फ गुरु कुर्रे और सुरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू लहरें ने हनुमान छाप सिक्का दिलाने के नाम पर ₹600000 में सौदा किया. चतुर सिंह ने अपने रिश्तेदारों से पैसे एकत्रित कर दोनों को दिए. हरिराम और सुरेंद्र ने मिलकर चतुर सिंह से मिले रुपए छिपा दिए और बाद में सिक्का लाने का आश्वासन दिया लेकिन वे सिक्का देने के नाम पर बहानेबाजी ही करते रहे. चतुर सिंह ने इसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध 420 और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. सुरेंद्र तो तत्काल पकड़ लिया गया और पूछताछ में उसने बताया कि 3 ₹3 लाख दोनों ने आपस में बांट लिए थे और अधिकांश पैसा शराब और मुर्गा मुर्गा दिए गए थे. दूसरा आरोपी हरिराम फरार हो गया था. जिसे बलौदा पुलिस ने कल उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

इनामी नक्सलियों के सरेंडर पर सरकार देगी 10 लाख:शहीदों के परिजनों को जमीन खरीदने में 20 लाख की मदद, नई एंटी नक्सल नीति

error: Content is protected !!