Home KORBA पैसा दोगुना करने का लालच देकर देकर ठगी . प्रभावित परिवारों को...

पैसा दोगुना करने का लालच देकर देकर ठगी . प्रभावित परिवारों को चेक देकर फिर से ठगने का प्रयास . प्रभावित लोगों ने ठग को गिरफ्तार करने की मांग की. देखिए वीडियो

0
111

Acn18.com/प्रॉपर्टी डेवलपमेंट और शेयर मार्केट में पैसा लगाकर उसे दोगुना करने का झांसा देकर एक युवक ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में कई लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगादिया. ठगे गए दिल हरण पटेल परमेश्वर कुर्रे सहित कई लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पीयूष जायसवाल नामक युवक के विरोध प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के नाम पर पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए ठग लिए जाने का आरोप लगाया।

प्रभावित लोगों का आरोप है कि जांजगीर जिले के ही पोड़ी निवासी पीयूष जायसवाल शेयर मार्केट और प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के नाम पर लोगों से ठगी करता है।
पता चला है कि पीयूष जायसवाल को शेयर मार्केट के नाम पर ठगी करने के मामले में माननीय न्यायालय से राहत मिल गई है लेकिन पीयूष की अवैध हरकतें निरंतर जारी हैं।