spot_img

घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन को किया गया आग के हवाले, अज्ञात आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम, पुलिस से की गई शिकायत

Must Read

Acn18.com/कोतवाली थानांतर्गत रामसागर पारा में रहने वाली एक व्यक्ति की चार पहिया वाहन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। बीती रात करीब दो बजे के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। वाहन मालिक ने बताया,कि किसी जानकारी व्यक्ति द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

शहर के रामसागर पारा क्षेत्र में रहने वाला विकास फ्रांसिस के होश उस समय उड़ गए जब उसे पता चला,कि उसकी चार पहिया वाहन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया है। बीती रात काम से घर वापस लौटे विकास ने अपनी वाहन को घर के बाहर खड़ा किया और भीतर चला गया। लाईन गोल होने के कारण रात एक बजे तक वह बाहर ही थी। इसके बाद वह सोने चला गया। रात करीब ढाई बजे पड़ोसियों ने उसे बताया,कि उसकी कार को अज्ञात लोगों ने जला दिया है। घर से बाहर निकलकर विकास ने देखा तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। उसकी वाहन आग की लपटों से घिरी हुई थी और धू-धूकर जल रही थी। सुबह होने पर वह कोतवाली पहुुंचा और पुलिस से शिकायत की। पूछताछ के दौरान विकास ने बताया,कि किसी जानकारी व्यक्ति द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है,कि इससे पहले भी करीब 15 दिन पूर्व उसकी वाहन में तोड़-फोड़ की गई थी,लिहाजा उसके द्वारा वाहन को निर्धारित स्थल से दूर वाहन को पार्क किया जा रहा था। बहरहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एटीएम में हुई तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास में घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे. सीसीटीवी फुटेज के...

Acn18.com/कोरबा की बांगो पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक में सेंध मारी...

More Articles Like This

- Advertisement -