Home KORBA अनाचार का आरोप लगाकर अस्पताल से चार लोगों का अपहरण, मारपीट करने...

अनाचार का आरोप लगाकर अस्पताल से चार लोगों का अपहरण, मारपीट करने के बाद वापस छोड़ दिया गया अस्पताल में

0
138

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज और उसके तीन परिजनो को बीती रात आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए। उनकी पिटाई की गई और फिर वापस अस्पताल में छोड़ दिया गया। प्रभावित पक्ष के अनुसार भागीरथी नामक राजगामार निवासी मरीज अस्पताल में भर्ती था। तीन लोग मरीज की देखभाल के लिए वार्ड में ही विश्राम कर रहे थे। रात लगभग 10:00 बजे आधा दर्जन लोग आए और मरीज समेत उसके तीनों परिजन को जबरिया अस्पताल से बाहर ले और उन्हें एक स्कूल बस में बिठाकर सिविल लाइन रामपुर की ओर ले गए। उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना का कारण मारपीट करने वालों ने अस्पताल के इसी वार्ड में भर्ती एक महिला के साथ अनादर करना बताया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।जांच जारी है

error: Content is protected !!