spot_img

पूर्व सांसद पचौरी और गजेंद्र राजूखेड़ी ने जॉइन की भाजपा: इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और अर्जुन पलिया ने भी छोड़ी कांग्रेस

Must Read

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की। सूत्रों की मानें तो सुरेश पचौरी की भाजपा नेताओं से बातचीत चल रही थी। इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 11 बजे देखिए इंदौर से बड़ा लॉट आने वाला है।

- Advertisement -

कैलाश बोले- इंदौर से 11 बजे बड़ा दल आएगाकैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, देश में कोई नया कर रहे हैं तो मोदी जी कर रहे हैं, इसलिए दूसरी पार्टियों के कई बड़े नेता भाजपा जॉइन कर रहे हैं। आज 11 बजे आपको पता चल जाएगा, क्योंकि इंदौर से नेताओं का बड़ा दल आएगा।

शिवराज बोले- राहुल कांग्रेस को समाप्त करने निकले हैंपूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आजादी के बाद गांधी जी ने कहा था, कांग्रेस आजादी का आंदोलन था, कांग्रेस भंग कर देनी चाहिए, लेकिन पं. जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया। उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी अब गांधी जी इच्छा पूरी करेंगे। राहुल कांग्रेस को समाप्त करने के लिए निकले हैं।

धार में बदल सकते हैं समीकरणभाजपा ने 24 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पांच सीटें होल्ड रखी हैं। ऐसे में संभावना यह है कि गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा जॉइन करने के बाद धार सीट पर समीकरण बदल सकते हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रहस्यमयी ढंग से हुई युवक की मौत,परिजनों को भी नहीं पता मौत का कारण

Acn18.com/कोरबा में एक युवक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। परिजनों को भी नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -