spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह के समर्थन में किया रोड शो,बड़ी संख्या में उमड़ी लोगों की भीड़

Must Read

Acn18.comकासगंज/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाजी जमीर उल्लाह के समर्थन में अलीगढ़ में रोड शो किया। समाजवादी पार्टी से महापौर पद के प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह के समर्थन में बड़ा जन सैलाब देखने को मिला। सपा प्रत्याशी को मिल रहे समर्थन पर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने कहा कि रोड शो में केवल मुस्लिम लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। भाजपा के बयान पर पलटवार करते हुए अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव ने कहा हाजी जमीर उल्लाह के समर्थन में मुस्लिम जाती की ही नहीं बल्की सब जातियों का समर्थन मिल रहा है। अलीगढ़ रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर अखिलेश यादव हैरान रह गए। रोड शो के दौरान अखिलेश यादव नवविवाहिता वर वधू को आशीर्वाद देने पूर्व विधायक वीरेश यादव के घर भी पहुंचे।
अलीगढ़ अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान अचानक हवा का एक गुबार बना जिसमें पॉलिथीन का बना हुआ हाथी उड़ गया जिसका पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थकों ने फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया और इस घटनाक्रम को नया नारा देते हुए कहा,कि हाजी जमीर उल्लाह के तूफान में हाथी उड़ गया अलीगढ़ में।
हम आपको बता दें अलीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह का क्षेत्र है बाबूजी कल्याण सिंह का गांव मडोली तहसील अतरौली जिला अलीगढ़ में पड़ता है जिनका आवास अलीगढ़ में है जो राज्य पैलेंस के नाम से जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह का क्षेत्र होने के बाद भी दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों का इस क्षेत्र से जीतना कई सवालों को जन्म दे रहा है। मौजूदा स्थिती में स्व.कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह अतरौली से विधायक हैं और स्वतंत्र प्रभार के मंत्री भी है। संदीप सिंह से पहले अतरौली सीट सपा के पास थी जिसके विधायक विरेश यादव थे। अभी की स्थिती में अलीगढ़ के महापौर बसपा पार्टी से मोहम्मद फुरकान है। देखने वाली बात होगी,कि अलीगढ़ का अगला महापौर कौन बनेगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री करने एक आरोपी गिरफ्तार

Acn18.com/कच्ची शराब की अवैध रुप से बिक्री करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जांजगीर जिले की पामगढ़ पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -