कोयला तस्करी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, 6 ट्रेलर जब्त

0
142

कोरबा। कोरबा जिले की दीपिका पुलिस ने कोयला तस्करी से संबंधित एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 6 ट्रेलर वाहन जप्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि अदानी पावर के कर्मचारियों की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया गया एसईसीएल की कोरबा जिले में स्थित खदान से कोयला लेने के साथ गाड़ियों को अडानी की साइडिंग तक जाना था। लेकिन ट्रेलर का संचालन करने वाली पार्टी ने उसे दूसरे कॉल डिपो में पहुंचा दिया। पिछले दिनों 333 टन कोयला की तस्करी का मामला खुलासा करने के बाद पुलिस ने आगे की जांच की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल और की जा रही है। संभव है कि नए मामलों का खुलासा भी होगा।