spot_img

रायपुर के एक फ्लैट पर फायरिंग:VIP करिश्मा अपार्टमेंट के 5वीं मंजिल में खिड़की से अंदर आई गोली, अकाउंटेंट का परिवार सहम गया

Must Read

Acn18.com/रायपुर के एक फ्लैट पर गोली चलाई गई है। रविवार को सभी लोग घर पर मौजूद थे तभी अचानक फायरिंग हुई। घबराए लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है। अब मौके पर पहुंचकर अफसर इस कांड की जांच कर रहे हैं। जिस शख्स के घर में गोली मारी गई वो पेशे से अकाउंटेंट है। इस वारदात में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।

- Advertisement -

रायपुर पुलिस की ओर से कहा गया- पंडरी थाना इलाके के VIP करिश्मा अपार्टमेंट के 5वीं मंजिल के एक फ्लैट की खिड़की में एक गोली लगी है। किसी को चोट नहीं आई है। यह फ्लैट विजय पांडेय का है जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करते हैं। घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अब मौके पर पहुंचे बैलिस्टिक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं।

ये साफ नहीं हो सका है कि गाेली किसने और क्यों चलाई। सवाल ये भी है कि यह गोली बाहर से किसी के द्वारा किया गया एक्सीडेंटल फायर है या किसी को डराने के लिए किया गया टार्गेटेड फायर है, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरायपाली खदान में स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी की गुंडागर्दी उजागर,एसईसीएलकर्मी के साथ की गई अभद्रता,जान से मारने का प्रयास,श्रमिक संगठन एटक ने खोला मोर्चा।देखिए...

Acn18.com/कोरबा के पाली में संचालित एसईसीएल की सरायपाली कोल परियोजना में नियोजित स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी के अधिकारी और...

More Articles Like This

- Advertisement -