
बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित चौधरी एजेंसी के खाद्य तेल एजेंसी में भीषण आग लग गई है बताया जाता है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल रखा हुआ है. आग तेल तक पहुंच गई है उसके और विकराल रूप लेने की आशंका से आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए हैं यदि आग पर काबू नहीं पाया गया तो करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है




