Home KORBA एसईसीएल गेवरा खदान में चलते टैंकर में लगी आग, करोड़ों की मशीन...

एसईसीएल गेवरा खदान में चलते टैंकर में लगी आग, करोड़ों की मशीन जलकर स्वाहा।देखिए वीडियो

0
103

Acn18.com/साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड गेवरा में हादसों का दौर जारी है । पिछले कई महीनों से यहां घटनाएं घट रही है। बावजूद इसके प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।अब एक वाटर टैंकर फिर जलकर खाक हो गया ।शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना घटी ऐसा बताया जा रहा है। चलते टैंकर में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। जानबूझकर करोड़ों रुपए के वाहनों को प्रबंधन के द्वारा आग के हवाले किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गेवरा खदान के वेस्ट सेक्शन के 150 डंपयार्ड में ऑपरेटर अविनाश प्रताप सिंह टेंकर लेकर पहुंचा। अचानक इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ ऑपरेटर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान तो बचा ली मगर टैंकर पूरी तरह से जल कर खाक हो गया।