चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग.
किसी तरह मिस्त्री ने आग पर पाया काबू.
कुछ देर के लिए मचा हड़कप.
,देखिये वीडियो

कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार लिटिल स्टेप स्कूल के पास एक ऑटो गैरेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक लाल कलर की कार लेकर अचानक यहां पहुचा ,वह गाड़ी से तत्काल उतरा और मिस्त्री को आवाज लगाया। मिस्त्री आता तब तक कार में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग बढ़ने लगी . मिस्त्री ने पानी डालकर और केबल वायर काटकर आग पर काबू पाया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
कार लेकर आये युवक की माने तो वह किसी काम से निकला ही था की उसे गाड़ी में जलने से हल्का धुंआ निकलते दिखा वह किसी तरह कार को लेकर गैरेज पहुचा और बोनेट खोला तो धुंआ गाड़ी निकलने लगा और उसने तत्काल मिस्त्री को आवाज दिया
अंदाज लगाया जा रहा है कि चूहा ने कार के केबल को काट दिया होगा जिसके चलते शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लग गई । समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी क्योंकि आसपास स्कूल और आबादी वाला क्षेत्र है।




