Home छत्तीसगढ़ कवर्धा ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने 9 गोवंशों को रौंदा, मौके पर मौत;...

कवर्धा ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने 9 गोवंशों को रौंदा, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने लगाया चक्काजाम

0
10

कवर्धा। जिले के ग्राम भागुटोला के पास मेन रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 9 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। लोगों ने अज्ञात वाहन और आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की तत्काल जांच कराने तथा हादसे के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।