Home छत्तीसगढ़ 3 गाड़ियों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग:2 ट्रक और एक...

3 गाड़ियों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग:2 ट्रक और एक पिकअप जलकर खाक, एक ड्राइवर बुरी तरह झुलसा

0
185

Acn18.com/कांकेर और केशकाल बॉर्डर पर सोमवार देर रात करीब ढाई बजे 3 वाहनों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग से 2 ट्रक और एक पिकअप पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। वहीं एक ड्राइवर बुरी तरह से झुलस गया है।

बीच सड़क पर 3 गाड़ियों में लगी भीषण आग के कारण यातायात ठप पड़ गया। इससे नेशनल हाईवे- 30 पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। तीनों गाड़ियां आग की लपटों में बुरी तरह से घिरी हुई थीं।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की ओर से लौह अयस्क लेकर रायपुर की ओर एक ट्रक आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक कांकेर से जगदलपुर की तरफ जा रहा था, तभी एक पिकअप वाहन जो कांकेर की ओर से जा रहा था, उसने ओवरटेक करने की कोशिश की।

3 गाड़ियों में लगी भीषण आग।

error: Content is protected !!