Acn18.com/बालको थाना क्षेत्र के ग्राम अजगर बहार के पास हुए जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत होने के साथ ही चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है,कि दो बाइकों में भिडंत हुई जिसमें 28 वर्षीय रामायण मंझवार की जान चली गई जबकि उसकी दुपहिया वाहन में सवार दो दो बहने और पांच साल की बच्ची घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक में सवार चालक सहित उसका साथी भी घायल हुआ है। जैलगांव निवासी मृतक रामायण मंझवार पारीवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था जहां से वापसी के दौरान यह दुर्घटना घटी। दुर्घटना में धायल सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल बालको पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।



