spot_img

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 25 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर:रेणुका DKSZC मेंबर थी, शव-इंसास राइफल बरामद, इस साल अब-तक 119 से ज्यादा मारे

Must Read

Acn18.com/दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 25 लाख की इनामी महिला नक्सली लीडर रेणुका उर्फ बानू को ढेर कर दिया है। रेणुका DKSZC- दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर थी। शव के साथ एक इंसास राइफल, गोला बारूद बरामद किया गया है। दोनों ओर से फायरिंग अब भी जारी है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

- Advertisement -

सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने इस साल अब तक मारे गए 119 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

दो दिन पहले सुकमा में 17 मारे

सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF के 500-600 जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 11 महिला नक्सली हैं। मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में हुई थी।

मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन SZCM- स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। बुधरा पर 25 लाख का इनाम घोषित था। वह दरभा घाटी के झीरम कांड में शामिल था। 2013 में हुई इस वारदात में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा समेत कई बड़े कांग्रेसी लीडर मारे गए थे।

नक्सलवाद पर एक और प्रहार- अमित शाह

सुकमा मुठभेड़ के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया X पर लिखा था कि हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया। ऑटोमेटिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं।

शाह ने कहा था कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, केवल शांति और विकास से ही बदलाव लाया जा सकता है। नक्सलियों से हथियार छोड़कर सरेंडर करने की अपील की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को बस्तर के दंतेवाड़ा जाएंगे। यहां नक्सल ऑपरेशन को लेकर मंत्री और अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन टू का फोर करते एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार जुआरियों में एक सरपंच भी था शामिल लगभग डेढ़ लाख नगदी 11 बाइक...

57964530-d36b-46cb-ada6-c49adf8114f1 be854d38-ccff-4d44-b0b4-f7aa9e3936a9 वन टू का फोर करते एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार जुआरियों में एक सरपंच भी था शामिल लगभग डेढ़...

More Articles Like This

- Advertisement -