spot_img

अशोका बिरयानी के महिला कर्मचारी ने पत्रकारों से की मारपीट, कैमरा और मोबाइल भी छीने, मीडियकर्मियों में भारी आक्रोश, देखें VIDEO

Must Read

acn18.com रायपुर। : राजधानी रायपुर के लाभण्डी स्थित अशोका बिरयानी में आज गुरुवार की सुबह गटर की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद खबर की जानकारी लेने घटनास्थल पर पहुंचे पत्रकारों से बिरयानी सेंटर के कर्मचारियों ने मारपीट की और उनके कैमरे और मोबाइल भी छीन लिए, वहीं इस घटना के बाद से पत्रकारों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में पत्रकार अशोका बिरयानी पहुंचे है, जो लगातर अशोका बिरयानी के कर्मचारियों के खिलाफ FIR की मांग कर रहे है। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत लाभंडी में स्थित अशोका बिरयानी में गटर टैंक की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब कर्मचारी गटर साफ़ करने टैंक में उतरे और गटर में फस गए, वहीं दम घुटने से दोनों बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल वी केयर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मृतकों के नाम

डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी
नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर – जिला जांजगीर

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पूनम ज्ञान चंदानी को राजनीति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधी

Acn18.com बिलासपुरl अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा पूनम ज्ञान चंदानी को राजनीति विज्ञान विषय में (प्रथम पीएचडी अवार्ड)...

More Articles Like This

- Advertisement -