Home छत्तीसगढ़ गेम खेलने से पिता ने रोका, बेटे ने खा लिया जहर

गेम खेलने से पिता ने रोका, बेटे ने खा लिया जहर

0
159

धमतरी। पबजी गेम की लत छुटने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है। कुछ मामले तो ऐसे भी रहे हैं जिसमें गेम के लिए किसी ने खुद की तो किसी ने गेम खेलने से रोकने वालों की जान ले ली है। ताजा मामला धमतरी जिले से सामने आया है,

जहां पिता द्वारा गेम खेलने से मना करने पर बेटे ने जहर खा लिया। बता दें कि ये घटना दुगली गुहाननाला गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोबाइल पर पब्जी खेलने का आदि था।

पिता के गेम खेलने से जब उसे मना किया तो उसने जहर खा लिया। इसके बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!