spot_img

बेमेतरा जिले में लूटा जा रहा है किसानों को ,निर्धारित मात्रा से लिया जा रहा अधिक धान ,जनप्रतिनिधीयों ने कलेक्टर से शिकायत करने की कही बात

Must Read

acn18.com बेमेतरा/प्रदेश में धान की खरीदी जोरों पर है। खरीदी को लगभग एक माह बीतने के बाद कई केंद्रो से शिकायतें भी सामने आ रही है। बेमेतरा जिले के चोंगीखपरी केंद्र में किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा है,विरोध करने पर धान नहीं लेने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में किसानों ने जनप्रतिनिधीयों से शिकायत की तब वे मौके पर पहुंचे और गड़बड़ी की जानकारी ली।

- Advertisement -

प्रदेश में धान खरीदी का काम जोर पकड़ चुका है। सभी जिलों में किसानों से समर्थन मुल्य पर धान खरीदा जा रहा है इस दौरान कई जिलों में किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेने की शिकायत भी सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ बेमेतरा जिले में भी देखने को मिला जहां चोंगीखपरी फड़ में किसानों से निर्धारित मात्रा से दो से तीनल किलों अधिक धान लिया जा रहा है। किसानों ने जब इसका विरोध किया तो उनका धान नहीं लेने की धमकी दी गई। परेशान किसान अपनी समस्या लेकर किसान नेता योगेश तिवारी के पास पहुंचे जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और धान का तौल कराया तब शिकायत सही पाई गई। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा किया गया और प्रबंधक से सवाल जवाब किया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। किसान नेता ने इसकी शिकायत कलेक्टर से करने की बात कही है।

किसान नेता ने कहा,कि पूरे जिले में किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है। उनके द्वारा हर केंद्र का औचक निरिक्षण किया जाएगा जहां अव्यवस्था पाए जाने पर प्रशास से शिकायत की जाएगी ताकी किसानों की मेहनत को कोई लूट ना सके।

देखिए वीडियो: सरकारी शिक्षा व्यवस्था का भगवान मालिक, शराब के नशे में धुत्त होकर आता है शिक्षक, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन सम्पन्न,विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

Acn18 l. Com.मंगल वार को होटल टॉप इन टाउन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन...

More Articles Like This

- Advertisement -