spot_img

खेत बन गया किसान का कब्रगाह, जुताई करते वक्त ट्रैक्टर पलटा, मौत

Must Read

acn18.com कोरबा। ग्राम आमाखोखरा गांव में खेत में काम करते वक्त एक किसान हादसे का शिकार हो गया। खेत जुताई करते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दबने से किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

ये घटना कटघोरा थाना इलाके के आमाखोखरा गांव की है। यहा रहने वाले दुहन सिह कंवर पिता स्व पदुम नाथ कंवर खेत मे काम कर रहे थे। ट्रेक्टर से खेत जुताई का कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में दुहन सिह ट्रेक्टर के नीचे दबने से दब गया। इसकी भनक लगने पर पास के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुहन को बचाने का भरपूर प्रयास किया मगर दुहन को नही बचा सके। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्यवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा सीएससी भेजा गया।

गांव में फैला मातम
पिछले तीन दिनों से हो रही रूक रुक कर झमाझम बारिश के किसानों के चेहरे खिल गए है। कृषि कार्य में तेजी आई है। खोखराआमा गांव के किसान दुहन सिंह भी रोपाई करने के लिए खेत की जुताई में लगे थे। एकाएक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और खेत ही दुहन सिंह का कब्र बन गया। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसर गया है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा बैटरी चोर, चोरी की चार बैटरी जप्त

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -