Home KORBA फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूले हजारों रूपए, 5 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूले हजारों रूपए, 5 आरोपी गिरफ्तार

0
114

सक्ती। CG News : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ग्राम परसदा खुर्द में फर्जी आबकारी पुलिस बनकर घर में घुसकर पैसों की मांग करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रार्थी गनपत लाल लहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 लोग उसकी बहन अमरिका बाई के घर में घुसकर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए डराकर अवैध रूप से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से एक युवक पुलिस की खाकी वर्दी पहने था जो मौके से भाग गया, जबकि 4 को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम —
1. नरेन्द्र गोस्वामी उर्फ दाउ (23)
2. अजय गोस्वामी (23) – निवासी सोठी, बम्हनीडीह
3. रामनारायण धीवर (34) – निवासी अफरीद, सारागांव
4. लोकेश राठौर उर्फ ओम (20) – निवासी सारागांव
बताया।

आरोपियों ने कबूल किया कि वे आबकारी पुलिस बनकर छलपूर्वक 30 हजार रुपये की मांग कर रहे थे और 3 हजार रुपए वसूल भी लिए थे।