spot_img

नगर पालिक निगम चिरमिरी के कार्यपालन अभियंता के वाहन का आनंद ले रही सभापति वाहन विहीन हुए कार्यपालन अभियंता, नगर पालिक निगम चिरमिरी के कार्यों से चल रहे साइड पर निरीक्षण हेतु वाहन की समस्या से जूझ रहे कार्यपालन अभियंता बी.के सिंह

Must Read

मनोज श्रीवास्तव चिरमिरी/जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत आने वाले इकलौते नगर पालिक निगम चिरमिरी की कहानी भी इकलौती है नगर पालिक निगम चिरमिरी में आलम यह है कि कुछ लोग नगर पालिक निगम चिरमिरी को सरकारी संस्थान ना समझ कर अपनी जागीर समझ रहे हैं और इस मद मस्ती में चूर है कि जो हम कहेंगे वही सर्वे सर्वा होगा अहम् ब्रह्मास्मि की अहम में डूबे हुए जिन की कहानी भी निराली है जी हां हम बात कर रहे हैं नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के अंतर्गत आने वाले नगर पालिक निगम चिरमिरी की नगर पालिक निगम चिरमिरी में इन दिनों आलम यह है कि नगर पालिक निगम चिरमिरी की सभापति महोदया को आवागमन के लिए वाहन की आवश्यकता पड़ी पूर्व में महापौर को जो वाहन मिला हुआ था वह कृपा के आधार पर सभापति महोदय को प्रदान कर दिया गया जिससे वह आवागमन करने लगी लेकिन वह वाहन में गड़बड़ी होने के कारण खड़ी हो गई तदोपरांत नगर पालिक निगम चिरमिरी के कार्यपालन अभियंता बीके सिंह के वाहन पर नजर पड़ी आज कार्यपालन अभियंता जोकि चिरमिरी के 40 वार्डों में चल रहे कार्यों के निरीक्षण अथवा जांच पड़ताल के लिए आवागमन हेतु वाहन शासन द्वारा प्रदान की गई है इन दिनों उस वाहन का उपयोग नगर पालिक निगम चिरमिरी की सभापति गायत्री बिरहा आनंद उठा रही हैं आलम यह है कि नगर पालिक निगम चिरमिरी के क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए कार्यपालन अभियंता को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि नियम अनुसार नगर पालिक निगम के सभापति को वाहन सुविधा नहीं दी जाती है लेकिन चिरमिरी नगर पालिक निगम में इन दिनों आलम यह है कि कार्यपालन अभियंता बीके सिंह के शासकीय वाहन को नगर पालिक निगम चिरमिरी की सभापति महोदया उपयोग कर रही हैं कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि नगर पालिक निगम चिरमिरी के मुख्य अभियंता इन दिनों वाहन की जटिल समस्या से जूझ रहे हैं अपने दुख दर्द को किस के सामने कहें उनकी समझ से परे है और नगर पालिक निगम चिरमिरी में शासन के नियमों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाते हुए एक कार्यपालन अभियंता के शासकीय वाहन को किस आधार पर और किसके आदेश से सभापति महोदया को प्रदान कर दिया गया यह आम जनमानस की सोच और समझ से परे है वही निर्माण कार्य की समीक्षा और निरीक्षण करने के लिए कार्यों के साइड पर आवागमन की दिक्कतों से जूझ रहे कार्यपालन अभियंता बीके सिंह के आंतरिक दुख दर्द को कौन समझाए यह तो ऊपर वाला ही समझ सकता है लेकिन एक बात कहना होगा कि नगर पालिक निगम चिरमिरी इन दिनों दशा और दिशा की ओर जा रहा है वह कहीं ना कहीं चिरमिरी के अस्तित्व और भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है अब देखने वाली बात होगी कि आखिर नगर पालिक निगम चिरमिरी के कार्यपालन अभियंता के शासकीय वाहन को सभापति महोदय जिनको शासन प्रशासन के द्वारा किसी भी वाहन की कोई सुविधा नहीं दी जाती है आखिर उन को किसके आदेश से कार्यपालन अभियंता के शासकीय वाहन को दे दिया गया यह अपने आप में विसंगति है वही अब कौन सा नियम और कौन सा चमत्कार होगा नगर पालिक निगम चिरमिरी के कार्यपालन अभियंता श्रीमान वीके सिंह को शासकीय वाहन कब और कैसे मुहैया हो पाएगा यह तो विधाता ही जान सकते हैं

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फांसी लगाकर व्यक्ति ने कर ली खुदकुशी,लंबी बीमारी से था परेशान

Acn18.com/लंबी बीमारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है...

More Articles Like This

- Advertisement -