Home KORBA सीएसईबी काॅलोनी के 164 नंबर मतदान केंद्र की ईवीएम हुई खराब, 15...

सीएसईबी काॅलोनी के 164 नंबर मतदान केंद्र की ईवीएम हुई खराब, 15 मिनट तक रुका रहा मतदान

0
111

Acn18.com / विधासभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके इसके लिए निर्वाचन आयोग ने काफी तैयारी की थी,बावजूद इसके कुछ स्थानों पर ईव्हीएम मशीन के खराब होने की शिकायतें सामने आई। सीएसईबी काॅलोनी स्थित 164 नंबर केे बूथ नंबर में ईव्हीएम मशीन के खराब होने से मतदाताओं को काफी परेशान होना पड़ा। सुबह करीब साढ़े 9 बजे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई जिससे केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। खराबी की जानकारी मिलते ही सेक्टर अधिकारी इंजीनियर के साथ मौके पर पहुंचे और सुधार कार्य किया। करीब 15 मिनट के बाद फिर से वोटिंग शुरु हुई जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!