Home KORBA आधी रात घर के अंदर घुसकर कर एसईसीएल कर्मी की धारदार हथियार...

आधी रात घर के अंदर घुसकर कर एसईसीएल कर्मी की धारदार हथियार हमला कर उतारा मौत के घाट,डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

0
120

IMG 20230524 WA0009 IMG 20230524 WA0003 IMG 20230524 WA0006 IMG 20230524 WA0005 IMG 20230524 WA0001 IMG 20230524 WA0000कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊर्जानगर क्वार्टर नंबर 7 में 36 वर्षीय जगजीवन रात्रे निवास करता है जो एसईसीएल गेवरा में category-1 पर पदस्थ था। रात 2:00 बजे लगभग कुछ लोग इसे घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे दरवाजा खोलने के बाद उन्हें घर पर बैठाया और पानी मांगने पर वह किचन की ओर पानी का बोतल लेने अंदर घुसा। पत्नी के द्वारा पूछे जाने पर उनको अपना मित्र बताया। कुछ ही सेकंड बाद हमलावर किचन घुसे और धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया हमला के दौरान उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर बेडरूम में चले गए और खुद को बंद कर ली कुछ देर बाद वह बाहर निकली तो रक्त रंजित हालत में उसके पति जगजीवन की लाल रक्त रंजित हालत में मिली उसने अपने पति के मोबाइल से फोन कर इसकी सूचना तत्काल दीपका थाना पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की।

 

इस घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए दीपका थाना पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है जहां जांच कार्यवाही जारी है।