छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़:5 जिलों के जवानों ने अबूझमाड़ में नक्सलियों को घेरा, एक माओवादी के मारे जाने की खबर

0
89

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सली को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 5 जिले नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के करीब 1400 से ज्यादा जवान 30 जून को नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे थे। अबूझमाड़ के जंगल में मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। सभी जवान सुरक्षित हैं।