Home देश दुनिया अनंतनाग में सेना-आतंकियों के बीच दो दिन से एनकाउंटर जारी:एक और घायल...

अनंतनाग में सेना-आतंकियों के बीच दो दिन से एनकाउंटर जारी:एक और घायल जवान शहीद; अब तक सेना के दो जवान और दो अफसरों ने जान गंवाई

0
93

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में दो दिनों से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। गुरुवार को आतंकियों की गोली लगने से एक जवान घायल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल जवान की मौत हो गई है।

बुधवार से चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक सेना के कुल चार जवान शहीद हो गए, जिसमें दो अफसर कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धौंचक शामिल हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट भी शहीद हो गए।

माना जा रहा है कि आतंकवादी गडोले के जंगल में पहाड़ में एक गुफा में छिपे हुए हैं। सेना और पुलिस कर्मियों ने इलाके की चारों ओर से कड़ी घेराबंदी कर रखी है। शुक्रवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। बताया जा रहा है इलाके में 2 से 3 आतंकी छुपे हैं।

कर्नल मनप्रीत मोहाली के, मेजर आशीष पानीपत और डीएसपी भट कश्मीर के बडगाम के रहने वाले थे। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े प्रतिबंधित रेजिस्टेंट फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
कर्नल मनप्रीत मोहाली के, मेजर आशीष पानीपत और डीएसपी भट कश्मीर के बडगाम के रहने वाले थे। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े प्रतिबंधित रेजिस्टेंट फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर आशीष धौंचक (36) का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह पानीपत में सबसे पहले TDI सिटी स्थित उनके नव निर्मित मकान में लाया गया। ये मकान उनके सपनों का मकान था। क्योंकि 2 साल से चल रहे इस मकान के निर्माण कार्य की देख-रेख खुद आशीष ही कर रहे थे। जिस मकान में उन्होंने खुशियों के साथ अक्टूबर माह में अपने जन्मदिन पर जागरण के साथ गृह प्रवेश करना था। आज उस मकान में उसके पार्थिव शरीर को लाया गया है।