Home Astrology बालको प्रोजेक्ट में कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल , स्थिति तनावपूर्ण पुलिस...

बालको प्रोजेक्ट में कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल , स्थिति तनावपूर्ण पुलिस रख रही है सब पर नजर, देखिए वीडियो

0
6

Screenshot 20260402 143038 Gallery

भारत अल्युमिनियम कंपनी बालको के प्रोजेक्ट में सेवा दे रहे सैकड़ो कर्मचारियों ने बागी रुख अपना लिया है। एल&टी कंपनी में सेवारत कर्मचारी कल से आंदोलन पर है आज भी उन्होंने सुबह से ही काम बंद कर रखा है वह प्लांट के भीतर स्थित प्रोजेक्ट ऑफिस और अन्य कार्यालयों का घेराव कर अपनी मांग पूरी करने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं।

इन मजदूरों की मांग है कि उन्हें केंद्र के समान वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाए इनका मत है की पानीपत सिंगरौली जैसे प्लांट में बढ़ी दर पर कर्मचारियों को भुगतान किया जा रहा है लेकिन बालको में पुराना रेट देकर मजदूरों के साथ धोखा किया जा रहा है।

कर्मचारियों के आंदोलन के कारण प्रोजेक्ट में चल रहे निर्माण कार्य पूरी तरह रुक गए हैं बताया जाता है की इस आंदोलन में इलेक्ट्रीशियन फाइटर बेल्डर और उनके सहायक शामिल हैं।

बालको प्रोजेक्ट चल रही हड़ताल के विषय में बाल को प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया जवाब मिला कि अभी सब लंच पर हैं उसके बाद प्रबंधन का पक्ष बता दिया जाएगा

बहरहाल अदानी पावर की तरह ही बालकों में भी नेतृत्व विहीन आंदोलन शुरू हो गया है
। देखना है कि मजदूरों को इस आंदोलन से कोई लाभ मिलता है अथवा आंदोलन की भ्रूण हत्या हो जाती है