Home Uncategorized सीएम साय के गृह जिले में हाथी बरपा रहे कहर, घरों को...

सीएम साय के गृह जिले में हाथी बरपा रहे कहर, घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज को कर रहे चट…

0
101

Acn18.com जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गृह जिला में हाथियों का दल कहर बरपा रहा है. हाथियों के दल ने बुधवार को तमता और बालाझर में दो घरों को क्षतिग्रस्त कर वहां रखे अनाज को चट कर दिया.

हाथियों के दल के हमले के दौरान घर के बाहर अलाव जलाकर बैठे लोगों ने भागकर मुश्किल से अपनी जान बचाई है. पत्थलगांव वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच कर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हाथियों का दल गांव के समीप ही डेरा डालकर बैठा हुआ है.

इसके पहले हाथियों के दल ने पत्थलगांव और कांसाबेल क्षेत्र के 4 गांवों में जमकर उत्पात मचाने के बाद 5 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था. दरअसल, जशपुर वन मंडल में वन परिक्षेत्र अधिकारियों के पद रिक्त होने से बचाव का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है.

error: Content is protected !!