Home KORBA काट दी गई अशोक वाटिका की बिजली,आखिर क्या है वजह , जानिए...

काट दी गई अशोक वाटिका की बिजली,आखिर क्या है वजह , जानिए यहां

0
99
vlcsnap 2024 03 28 17h52m49s243 2

acn18.com कोरबा अविनाश प्रसाद / कोरबा शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने वाले अशोक वाटीका की साख पर बट्टा लग चुका है। पिछले एक साल से बिजली बिल जमा नहीं करनेे के कारण विद्युत वितरण विभाग ने अशोक वाटीका की बिजली काट दी है। वन विभाग ने वाटीका को जब नगर निगम को सुपूर्द किया तब बिजली का मीटर अपने साथ ले गया,तब से लेकर आज तक चोरी की बिजली से अशोक वाटीका रौशन हो रहा था,अब जब अशोक वाटीका की बिजली कट गई है,तो भाजपा पार्षदों को एक बार फिर से निगम पर हमला बोलने का मौका मिल गया है।

vlcsnap 2024 03 28 17h53m53s317


कोरबा के विद्युत वितरण विभाग ने इंदिरा स्टेडियम मार्ग पर मौजूद अशोक वाटीका की बिजली को काट दिया है। निगम प्रशासन द्वारा बिजली का बिल नहीं पटाया जा रहा था,यही वजह है,कि विद्युत वितरण विभाग ने ये कार्रवाई की है। गौरतलब है,कि करीब एक साल पूर्व अशोक वाटीका वन विभाग के अधिपत्य में था। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयास स्वरुप करोड़ों खर्च कर अशोक वाटीका को नया रुप दिया गया और इसके संचालन की जिम्मेदारी निगम को सौंप दी गई। नगर निगम के हाथ में अशोक वाटीका का संचालन आने के बाद वन विभाग ने अपना मीटर उखाड़ ले गया था। तब से लेकर आज तक चोरी की बिजली से अशोक वाटीका का संचालन हो रहा था। इस दौरान अशोक वाटीका का बकाया 9 लाख तक पहुंच गया। काफी कोशिश करने के बाद भी जब बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ तब विभाग ने कनेक्शन ही काट दिया।

vlcsnap 2024 03 28 17h53m31s988

जिस तरह से वितरण कंपनी ने अशोक वाटीका की बिजली काटी है उससे भाजपाईयों को निगम के खिलाफ हमला बोलने का एक और मौका मिल गया है। भाजपा नेता विकास अग्रवाल ने बताया,कि निगम के भ्रष्टाचार के कारण अशोक वाटीका की बिजली नहीं जमा हो सकी,जबकि 15 करोड़ की लागत से अशोक वाटीका का उन्नयन किया गया है,ऐसे में अशोक वाटीका की बिजली कटना निश्चित ही निगम की साख पर बट्टा लगना है।

vlcsnap 2024 03 28 17h53m09s907


अशोक वाटीका की बिजली कटने से यहां घूमने आने वाले लोगों में नीराशा फैल गई है। हालांकि निगम प्रशासन प्रयासों में लगा है,कि जल्द से जल्द अशोक वाटीका की बिजली जुड़ जाए,लेकिन अधिकारियों ने भी स्पष्ट कर दिया है,कि बकाया बिल जमा होगा तभी अशोक वाटीका की बिजली आएगी।

vlcsnap 2024 03 28 17h54m03s861