
कोरबा . कोरबा के इतवारी बाजार में छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी द्वारा कराए जा रहे कामकाज के द्वारा बड़ा हादसा टल गया। सर्विस वायरस बदलने के दौरान सप्लाई आने से एक एक्टिवा जलने से बच गई। कुछ लोगों की सावधानी से एक्टिवा चालक सही सलामत रहा।

कोरबा नगर के इतवारी बाजार क्षेत्र में बिजली वितरण कंपनी के द्वारा सर्विस वायर चेंज करने का काम किया जा रहा है। खबर के अनुसार श्रमिक कामकाज कर रहे थे तभी अचानक विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई। एक एक्टिवा चालक ने बताया कि उन्होंने किसी तरह अपनी गाड़ी को जलने से बचाया और खुद भी बचे।इस इलाके के लोगों ने बताया कि बिजली से जुड़े जोखिम वाले काम में जो श्रमिक मौजूद थे उन्होंने सुरक्षा के नाम पर केवल ग्लव्स लगाया था। जोखिम वाले सेक्टर में कामकाज करने के दौरान यह अपेक्षा रखी जाती होगी सभी कर्मचारी पर्याप्त सुरक्षा संसाधनों का उपयोग करें। कोरबा में कई बार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी है जब सुरक्षा को लेकर लापरवाही करने के काफी गंभीर नतीजे हुए हैं। इसके बाद भी इस तरह के कार्यों में गंभीरता का प्रदर्शन ना होना अपने आप में चिंता की बात तो है ही।




