Home KORBA सब स्टेशन में सुधार कार्य के दौरान ही बिजली आई, कर्मचारी गंभीर...

सब स्टेशन में सुधार कार्य के दौरान ही बिजली आई, कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी

0
179

Acn18.com/बिजली वितरण कंपनी की लापरवाही के कारण उसके एक कर्मचारी की जिंदगी पर गंभीर संकट खड़ा हो गया। कोरबा के मोती सागर पारा स्थित 33 केवी सब स्टेशन मैं आवश्यक सुधार कार्य के लिए परमिट लिया गया था। इसी के साथ यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी जो सुधार काम कर रहे थे। कामकाज पूरा नहीं हुआ था और इस बारे में आगे सूचना भी नहीं दी गई थी, इससे पहले ही मुख्य विद्युत उपकेंद्र से किसी ने संबंधित फीडर की लाइट ऑन कर दी। इसका परिणाम यह हुआ कि मोती सागरपारा सब स्टेशन में सुधार कर रहा कर्मचारी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया और मौके पर ही उसके पैर की उंगलियां कट कर अलग हो गई। घटना से यहां हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और आनन-फानन में पीड़ित कर्मी को न्यू कोरबा हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!