Home Uncategorized नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे:रुझानों में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा की...

नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे:रुझानों में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा की वापसी; BJP मुख्यालय में रात 8 बजे PM मोदी की स्पीच

0
184

acn18.com नई दिल्ली/ त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। 4 घंटे से ज्यादा की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। तीनों राज्यों की सभी सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 39 सीटों और त्रिपुरा में 34 सीटों पर बढ़त है। मेघालय में NPP 25 सीटों पर आगे है। भाजपा यहां 5 सीटों तक सिमटती दिखाई दे रही है।

वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष का वॉकआउट:जल जीवन मिशन में गड़बड़ी पर हंगामा, अफसर पर FIR नहीं करने पर बवाल

error: Content is protected !!