Home KORBA आंखों में धूल जाने के कारण एक्टिवा सवार बुजूर्ग हुआ हादसे का...

आंखों में धूल जाने के कारण एक्टिवा सवार बुजूर्ग हुआ हादसे का शिकार, डिवाईडर से टकराने के कारण हाथ हुआ फ्रेक्चर, सिर पर भी लगी चोट

0
152

Acn18.com/बालको थानांतर्गत सतनाम नगर के पास एक बुजूर्ग व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। बालको से अपनी एक्टिवा वाहन में रिस्दी स्थित घर जा रहे बुजूर्ग की आखों में धूल चला गया जिससे वह मार्ग में मौजूद डिवाईडर से टकरा गया। दुर्घटना में उसका एक हाथ फ्रेक्चर हो गया वहीं सिर पर भी गंभीर चोट लगी। फोन करने के बाद भी जब काफी समय तक 108 संजीवनी एक्स्प्रेस की टीम मौके पर नहीं पहुंची तब डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने वाहन में बुजूर्ग को बिठाया फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!