Home Uncategorized शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग...

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

0
69

acn18.com मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ एडल्ट फिल्मों के निर्माण और प्रसार के संबंध में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले पर एक्शन लिया है। ईडी ने बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

कुर्क की गई संपत्तियों में जुहू स्थित एक आवासीय फ्लैट शामिल है जो वर्तमान में पत्नि शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। वहीं, पुणे स्थित आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर राज कुंद्रा के नाम पर है।

5f61d313 7ce5 4bf9 b113 926c4e54a13f