Home KORBA इमलीडुग्गू में मनाया गया दशहरा का पर्व,पार्षद नरेंद्र देवांगन रहे मुख्य अतिथी

इमलीडुग्गू में मनाया गया दशहरा का पर्व,पार्षद नरेंद्र देवांगन रहे मुख्य अतिथी

0
115

Acn18.com/कोरबा में दशहरा मनाने का दौर अब भी जारी है। 12 अक्टूबर को पूरे देश में अहंकार रुण रावण का दहन कर यह पर्व मनाया गया,लेकिन कोरबा में अब भी कई स्थानों पर दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। नगर निगम के इमलीडुग्गू वार्ड में मंगलवार की रात दशहरा उत्सव मनाया गया। दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथी कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई और पार्षद नरेंद्र देवांगन रहे। स्थानीय समिती की तरफ से यहां विशाल रावण के पुतले का निर्माण किया गया था,जिसका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया गया।