
कोरबा . कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद कटघोरा के उदासीन पूर्ण रवैया के कारण आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं और इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। वजह बताई जा रही है कि सड़कों पर डिवाइडर तो बना दिए गए हैं लेकिन संकेतक की व्यवस्था नहीं कराई गई है। इसके चलते दुर्घटनाएं हो रही है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने इस मामले को लेकर नगर पालिका के सीएमओ को नोटिस जारी किया है और जरूरी व्यवस्था करने को कहा है।




