Home KORBA संख्या का दबाव बढऩे से कंकालिन मंदिर पर बनेगी एक और फ्लोर,...

संख्या का दबाव बढऩे से कंकालिन मंदिर पर बनेगी एक और फ्लोर, जलेंगे कलश

0
134

कोरबा। समय की जरूरत और लोगों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए दादरखुर्द स्थित कंकालिन मंदिर में एक नया हाल तैयार किया जा रहा है। अगले वर्ष से नवरात्र पर ज्योति कलश इसी स्थान पर प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए ड्राइंग डिजाइन संबंधित कार्य कर लिया गया है।

लंबे समय से यहां पर वर्ष के दोनों नवरात्रि में ग्राउंड फ्लोर में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित जाते रहे हैं। कुछ समय तक यह संख्या सीमित रही इसलिए यहां पर काम आसानी से चल जाया करता था। लेकिन हाल के वर्षों में संख्या में बढ़ोतरी होने से चुनौतियां सामने आ रही है और दूसरे विकल्प अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हर स्तर से प्राप्त सुझाव और भविष्य की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रबंधन समिति ने तय किया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री के ऊपर फर्स्ट फ्लोर्स का निर्माण कराया जाएगा। इसके किनारे में वर्षो पुराना एक पेड़ है जिसे काटे बिना ही निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ताकि काम भी हो जाए और पर्यावरण को भी किसी प्रकार से नुकसान न पहुंचे। पुरोहित ने बताया कि इस कार्य के लिए धर्मार्थ भाव रखने वाले लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!