Acn18.com/कोरबा में उरगा थानांतर्गत भैषमा बाजार में जबरदस्त हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में बैठे एक 16 वर्षीय किशोर को जबरदस्त ठोकर मारा और दीवार में घुस गया। दुर्घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है,कि ट्रक चालक नशे में था जिसके कारण यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक का नाम परमेश्वर कंवर था,जो ग्राम बेंदरकोना का निवासी था। परमेश्वर अपने परिजनों के साथ बाजार में कपड़ा लेने गया हुआ था। जिस वकत हादसा हुआ परमेश्वर अपनी स्कूटी में बैठकर मोबाईल देख रहा था तभी हादसा हो गया।




