Home KORBA एक्सप्लोसिव वाहन के पलटने से इंजीनियर की मौत,एसईसीएल के गेवरा खदान में...

एक्सप्लोसिव वाहन के पलटने से इंजीनियर की मौत,एसईसीएल के गेवरा खदान में हुआ हादसा

0
111

Acn18.com/एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी घटना हुई है,जहां एक्सप्लोसिव वाहन के पलटने से इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। आज रात ही इसी खदान में 240 टन वजनी डंपर के फिसलकर 80 फिट नीचे गिर जाने के कारण चालक पुष्पराज गंभीर रुप से घायल हो गया था,वहीं दोपहर के वक्त हुए हादसे ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। मृतक का नाम गोरेलाल पटेल था,जो ग्राम रलिया का निवासी था। बताया जा रहा है,कि वाहन बारुद खाली कर वापस लौट रहा था,इसी दौरान एक्स्प्लोसिव वाहन फिसलकर पलट गया और इंजीनियर का अंत हो गया। वाहन स्पेशल ब्लास्ट कंपनी का बताया जा रहा है। हादसे के वक्त वाहन में आधा दर्जन लोग सवार थे। इंजीनियर की जहां मौत हुई है वहीं बाकी के लोग घायल बताए जा रहे है।

error: Content is protected !!