Home छत्तीसगढ़ रायपुर में फिल्म दृश्यम जैसा हत्याकांड:कैब ड्राइवर को मारकर आंगन में गाड़...

रायपुर में फिल्म दृश्यम जैसा हत्याकांड:कैब ड्राइवर को मारकर आंगन में गाड़ दी थी लाश, 11 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा

0
208

Acn18.com/राजधानी रायपुर में फिल्म दृश्यम जैसे हत्याकांड की वारदात सामने आई है। हत्यारों ने युवक की हत्या करके उसकी लाश को घर के आंगन में गाड़ दिया। और मृतक के मोबाइल को किसी दूसरी लोकेशन पर जाकर फेंका दिया। पूरे मामले में पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये घटना 14-15 अप्रैल की बताई जा रही है।

जिस युवक हत्या की गई है, वो पेशे से कैब ड्राइवर था। ये कांड अभनपुर में 11 दिन पहले हुआ था। और खोला गांव से शव बरामद किया गया है। हत्यारों ने गाड़ी लूटकर बेचने की नीयत से इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

मृतक के कुछ दिन से लापता होने के बाद घर वालों ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन में पुलिस काे अभनपुर के युवकों से सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।

अब जानिए कैसे हुई पूरी वारदात
रायपुर के पुरानी बस्ती थाना इलाके में सुनील वर्मा (47) रहता था। पेशे से टैक्सी चलाने का काम करता था। इसकी कार को अक्सर अभनपुर के रहने वाले राकेश कुर्रे (31) तपन बांधे (28) बुक किया करते थे। 14 अप्रैल को भी ऐसा ही हुआ। बुकिंग के आधार पर सुनी गाड़ी लेकर दोनों के पास गया।

दोनों आरोपियों को पैसों की जरुरत थी। इसलिए प्लान बनाया कि सुनील को बुकिंग के नाम पर बुलाएंगे और सुनसान जगह पर उसकी हत्या के बाद कार लूट लेंगे। दोनों ने यही किया। 14 अप्रैल की रात जब सुनील वर्मा कार लेकर बदमाशों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने सुनील को खोला गांव में रात के 12 बजे नहर के पास ले गए। पहले इधर-उधर की बातें करने लगे और फिर रस्सी से गला घोंटकर सुनील की हत्या कर दी।

error: Content is protected !!